अयोध्या धाम यात्रा के लिए जिले के 25 नागरिक लेंगे दर्शन लाभ

मोहला। छत्तीसगढ़ शासन की महत्त्वकांक्षी योजना रामलला दर्शन यात्रा, अयोध्या धाम के लिए जिला मोहला मानपुर अं.चौकी से प्रथम चरण में 25 तीर्थ यात्रियों का दल आज रवाना हुए। विकास खंड मानपुर, एवं विकास खंड मोहला से चयनित हितग्राही रवाना होकर अंबागढ़ चौकी पहुंचे। अंबागढ़ चौकी से एक साथ सभी तीर्थ यात्रियों को दुर्ग के लिए रवाना किया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन से सभी तीर्थ यात्री रामलला दर्शन के लिए रवाना होंगे। अंबागढ़ चौकी से तीर्थ यात्रियों को विद्या रमेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष नरोत्तम देहारी जी, मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी एवं शत्रुघ्न चुरेंद्र, जिला प्रशासन से हेमंत ठाकुर परियोजना निदेशक, अविनाश ठाकुर डिप्टी कलेक्टर, दिलीप कुमार यदु मुख्य नगरपालिका अधिकारी, हरिशंकर वर्मा उप अभियंता, एवं जनपद पंचायत-नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार विकास खण्ड मोहला में तीर्थ यात्रियों के रवाना के दौरान गमिता लोनहारे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला मदन साहू, खोरबहरा राम यादव, अनिल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केशवरी देवांगन उपस्थित थे। इसी प्रकार विकासखंड मानपुर में तीर्थ यात्रियों के रवाना के दौरान जिला पंचायत सदस्य राधिका अंधारे, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चांडक, प्रकाश मिश्रा, जनपद सदस्य रेणु टांडिया, जनपद पंचायत मानपुर सीईओ हनीश खान उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment