दिन में गिरा पारा, तापमान 37.2 डिग्री दर्ज, धीरे-धीरे न्यायधानी में गर्मी का असर होगा कम

 

बिलासपुर। न्यायधानी में शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया। दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

एक दिन में 4.4 डिग्री की गिरावट के बाद आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तेज गर्म हवाओं का असर कम हुआ।

हालांकि रात में गर्मी अधिक महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से बढ़कर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बीजापुर, सुकमा में है।

मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणीका मध्य उत्तर प्रदेश से पूर्वी मेघालय तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


No comments:

Post a Comment