निर्माणाधीन डॉग सेल्टर का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. गौरव कुमार सिंह

 

रायपुर। सोनडोंगरी हीरापुर में राजधानी के पहले डॉग शेल्टर होम का निर्माण तेज़ी से जारी है। इसके लिए रायपुर नगर निगम दो चरणों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करेगे। शुरुआत में 48 लाख 50 हज़ार रुपए से बाउंड्री और शेड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर रखे जाने वाले कुत्तो का इलाज के साथ नशबंदी एवं अन्य सुविधाएँ विकसित की जायेंगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज सोन डोंगरी वार्ड क्रमांक -2 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में 6500 वर्ग फिट के क्षेत्रफल में निर्माणाधिन डॉग सेल्टर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहाँ चल रहे सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने निर्देश दिये। रायपुर नगर निगम ने कुछ एनजीओ के साथ मिलकर शहर के बीमार और आवारा आक्रामक कुत्तों का इलाज कराने और देखभाल करने की योजना बनाई है। इसके लिए कुछ सामाजिक संगठन और डॉग लवर्स भी सामने आयें हैं। लोगों के समर्थन को देखते हुए नगर निगम ने डॉग शेल्टर बनाने का फैसला किया है जिसका काम भी शुरू हो गया है।


No comments:

Post a Comment