कांकेर में अब तक 862 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


कांकेर।  जिले में 01 जून से अब तक 862 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सर्वाधिक वर्षा भानुप्रतापपुर तहसील में 54.2 मिली मीटर तथा सबसे कम चारामा और नरहरपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 9.7 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 28, अंतागढ़ में 6.4, पखांजूर में 30.9 और सरोना में 05 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment