प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का 29 अगस्त को होगा सम्मान

रायपुर। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मानित करेंगे।

वर्ष 2021-22, 2022-23 में पदक जीतने वाले प्रदेशभर के 97 खिलाड़ियों और विभूतियों से खेल अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इससे सबसे शीर्ष अवार्ड शहीद राजीव पांडेय से दोनों वर्गों के 10 खिलाड़ी सम्मानित किया जाएगा। अलंकरण के साथ खिलाडिय़ों के बीच लगभग 76 लाख रुपए नकद राशि इनाम के रूप में बांटी जाएगी। इस संबंध खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम में किया जाएगा।

अलंकरण समारोह के साथ वर्ष 2021-22, 2022-23 के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के 502 पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। पदक विजेताओं के बीच 60.33 लाख रुपए नकद बांटे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment