अस्पताल की 5वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग

रायपुर। रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल से कूदकर एक मरीज ने जान दे दी है। मरीज ओडिशा से रायपुर इलाज के लिए आया था। उसे माइग्रेन की शिकायत थी।

रविवार शाम को अचानक उसने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौत हो गई। फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है।

पुलिस के मुताबिक, 60 साल का राम बिस्वाल 22 अगस्त को अपने परिचित के साथ रायपुर आया था। उसे मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था।

उसका एक अटेंडेंट रविवार दोपहर तक उसके साथ मौजूद था, फिर वह घर चला गया था। जिसके बाद राम बिस्वाल अकेला था।

अस्पताल के पांचवें फ्लोर के जनरल वार्ड में शाम करीब 5 बजे राम बिस्वाल बिस्तर से उठकर टहल रहा था। वह कुछ सेकेंड तक इधर-उधर देखा है, फिर खिड़की के पास चला जाता है।

इसके बाद वह कांच से नीचे की ओर झांकता है। फिर तेजी से खिड़की के ऊपर चढ़ गया। खिड़की का ऊपरी हिस्सा खुला हुआ था, इसी जगह से वह बाहर निकलकर नीचे कूद जाता है। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया, जिससे आसपास खून बिखर गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन ने तेलीबांधा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच पड़ताल की है। मामले में अस्पताल के स्टाफ और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


No comments:

Post a Comment