गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- एसपी और थानेदारों के ‘की-परफार्मेंस’ तय किए जाएंगे

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सितंबर से पुलिस महकमे में एक बड़ी पहल की जाएगी। इसके तहत सभी रेंज के एसपी ऑफिस में बैठकें की जाएंगी। इसमें एसपी और थानेदारों के की-परफॉरमेंस तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाए जाने वाली नई सरेंडर पॉलिसी को काफी लचीला बनाया जाएगा। मीडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि 2021 से 2023 तक के आंकड़ों की तुलना में 2024 के जनवरी से जून तक अपराध की संख्या कमी आई है, लेकिन यह संतुष्टि का विषय नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प बड़ा है। पिछले कुछ महीनों में अभियानों के तहत जवानों ने कमाल कर दिखाया है। हम नक्सलवाद से देश और प्रदेश को मुक्त कराने के लिए प्राण और मन से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में बस्तर के लोगों और गांव के विकास के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक विश्वास जीतने में समय लगता है। जंगल से लौटने के बाद जीवन को व्यवस्थित करना कठिन होता है। इसलिए, पॉलिसी में और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगीं। सरेंडर किए गए लोगों से विशेष व्यवहार किया जाता है, जहां उन्हें सात दिन के अंदर गन पकड़ाकर गनमैन बनाया जा सकता है।

नक्सलवाद खात्मे को लेकर उन्होंने बताया कि बस्तर में चार आयामों पर काम हो रहा है। 13 से 18 साल के बच्चों और जवानों को घर से उठाकर नक्सली बना दिया जाता है, इसके लिए भी गतिविधियां की जा रही है। पीड़ितों के लिए कुछ एनजीओ सामने आये हैं।

No comments:

Post a Comment