गांजा बेचने वाले 26 आरोपी पकड़ाए

रायपुर। रायपुर के सुभाष नगर देवारपारा इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर गांजा बेचने के आरोप में 26 लोगों को पकड़ा है।
दरअसल, देवारपारा में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे के अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद 15 नवंबर को पुलिस ने इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आसपास गांजा बिक्री या नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।