रायपुर : राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत छ.ग.द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक मजबूती एवं संगठन के ढांचे को शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से रायपुर के कन्नौजे भवन कुशालपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी जी(पूर्व विधायक) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संत गाडगे महाराज एवं समाज के इष्ट देवी देवताओं को फूल माला, अगरबत्ती से पूजा अर्चना किया गया। उपस्थिति अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा,प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसी कौशिक, प्रदेश महासचिव चूड़ामणि निर्मलकर, सुरेश निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष युवा राजा निर्मलकर,रजककार विकास बोर्ड पूर्व सदस्य लक्ष्मीकांत निर्णेजक, डॉ गोवर्धन कन्नौजे, अनिल रजक प्रदेश उपाध्यक्ष,टामन कन्नौजे,युवा जिला अध्यक्ष नीरज निर्मलकर , हिमांशु कन्नौजे,मोनू निर्मलकर, बंशी कन्नौजे, चन्द्रनारायण निर्मलकर, पोषण निर्मलकर, गिरधारी निर्मलकर, अग्रसेन निर्मलकर, शत्रुघ्न निर्मलकर, विक्की निर्मलकर सहित प्रदेश,जिला संगठन के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं समर्पित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ श्रद्धा निर्मलकर को रायपुर जिला महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, चन्द्रनारायण निर्मलकर (बलौदा बाजार )को प्रदेश मिडिया प्रभारी, बंशी कन्नौजे प्रदेश युवा महासचिव,मोनू निर्मलकर रायपुर जिला युवा महासचिव,पोषण निर्मलकर रायपुर जिला युवा उपाध्यक्ष, रायपुर आशीष पटेल जिला युवा उपाध्यक्ष,नियुक्त किया गया।

सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को गमछा और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
सभी वक्ताओं ने सामाजिक संगठन को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।