हनुमान जन्मोत्सव पर पुराना अखाड़ा हनुमान मंदिर टिकरापारा में भव्य भंडारा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू हुए शामिल; पूजा-अर्चना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद



रायपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर टिकरापारा स्थित पुराना अखाड़ा हनुमान मंदिर, नंदी चौक में भव्य भोग-भंडारा एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन रजक समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित साहू भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया गया और भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


आयोजन समिति के सदस्य दिनेश निर्मलकर, पोषण निर्मलकर, राकेश निर्मलकर, अरुण निर्मलकर, आशीष पटेल निर्मलकर, दौलत निर्मलकर, विनय सहित परिवारजन एवं समाज के अनेक लोग कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायक धार्मिक कार्यक्रम बताया।