रायपुर में नौकरी का सुनहरा, लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला, 413 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। रायपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा सोमवार को लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां शामिल होंगी।
इनके द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा पास आवेदकों के लिए कुल 413 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
निजी कंपनियां होंगी शामिल
इस रोजगार मेले में ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society Limited, JD Hardscapes Private Limited, Elxer Communications Private Limited, Parishram Human Resource और ITM Edutech Training Pvt. Ltd. जैसी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए चयन किया जाएगा।