रायपुर। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। 3 से 4 माह के शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जा रही है।
कॉलेज में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन और योगा इंस्ट्रक्टर जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए ट्रेनिंग पार्टनर Scirobnics Technology Private Limited द्वारा कैंपस में EV स्किल ट्रेनिंग लैब स्थापित की गई है।
EV सेक्टर में स्पेशल ट्रेनिंग
इस लैब में इलेक्ट्रिक व्हीकल क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर, मेंटेनेंस टेक्नीशियन, असेंबली टेक्नीशियन, बैटरी सिस्टम असेंबली ऑपरेटर और EV चार्जिंग व बैटरी स्वैपिंग से जुड़े कोर्स कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी स्किल के साथ कंप्यूटर, कम्युनिकेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर भी फोकस किया जाता है।
ऐसे करें संपर्क- इन कोर्सों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं और 12वीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 0771-244306 या मोबाइल नंबर 9109321845, 9399791163 पर संपर्क कर सकते हैं।