रायपुर। रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पैंगोलिन को तस्करों से रेस्क्यू भी कर लिया गया है। आरोपी शिकार करने के बाद उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सौदेबाजी के दौरान वन विभाग को सूचना मिल गई। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक तिवारी ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली की दो व्यक्ति पैंगोलिन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। मार्केट में इसका सौदा कर रहे हैं। इस सूचना पर वन विभाग की टीम को घेराबंदी के लिए मौके पर भेजा गया।
आरोपियों की लोकेशन भाठागांव के पास रावण भाटा मैदान के पास जानकारी मिली। टीम के कुछ सदस्य आरोपियों के पास अपनी पहचान छिपाकर बातचीत के लिए गए।
आरोपियों ने बताया 50 करोड़ रेट
इस बातचीत के दौरान आरोपियों ने पैंगोलिन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई। जब उनसे पैंगोलिन दिखाने के लिए कहा गया तो वह पास में ही एक कॉलोनी के पीछे झोपड़ी के भीतर ले गए। जहां वह पैंगोलिन को छिपाकर रखे थे। पैंगोलिन जिंदा हालत में था। वन विभाग की टीम ने फौरन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी प्यारेलाल गोपचे और गोखन हलदार बालाघाट और कांकेर जिले के रहने वाले हैं।
वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी प्यारेलाल गोपचे और गोखन हलदार बालाघाट और कांकेर जिले के रहने वाले हैं।
वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी प्यारेलाल गोपचे और गोखन हलदार बालाघाट और कांकेर जिले के रहने वाले हैं।
पूछताछ में होगा खुलासा
वन विभाग के अधिकारियों की मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने किस तरह पैंगोलिन का शिकार किया। इसके पहले भी ये कितने पैंगोलिन पकड़ चुके हैं। यह सब जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों का कोई नेटवर्क होगा तो उसे संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।