आरंग के भैंसा में खुलेगी नई पुलिस चौकी, 13 नए पदों को मिली मंजूरी

रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी खबर है। ग्राम भैंसा में अब नई पुलिस चौकी खोली जाएगी। पुलिस चौकी की स्थापना को शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही चौकी के सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग में 13 नए पदों को भी मंजूरी दी गई है। नई चौकी शुरू होने के बाद क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और लोगों को पुलिस संबंधी मामलों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
आरंग विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए भैंसा में पुलिस चौकी की मांग की जा रही थी। नई चौकी स्थापित होने से आसपास के गांवों में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। चौकी के लिए स्वीकृति मिलने के साथ अब यहां पुलिस अमले की तैनाती का रास्ता भी साफ हो गया है। 13 नए पद स्वीकृत होने से चौकी के संचालन के लिए आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सकेगा।